फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   doctor and health worker first corona vaccine

सबसे पहले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन

Mon, 26 Oct 2020 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
doctor and health worker first corona vaccine
झांसी। कोरोना की वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई जाएगी। इसके लिए जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का ब्योरा मांगा जा रहा है। ब्योरा तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आईसीएमआर और भारत बायोटेक की तरफ से कोरोना के लिए कोवैक्सीन का ट्रायल देशभर में चल रहा है। कोवैक्सीन को हरी झंडी मिलते ही बाजार में उतार दिया जाएगा। इससे पहले सरकार पूरी तैयारी करने में जुटी हुई है। चूंकि, सबसे पहले कोराना की वैक्सीन कोरोना योद्धाओं को लगाई जानी हैं। ऐसे में प्रदेश में कोवैक्सीन उपलब्ध होने के बाद मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद अस्पताल, यूनानी अस्पताल, रेलवे अस्पताल, आर्मी अस्पताल और ईएसआई हॉस्पिटल के अलावा निजी नर्सिंगहोमों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए उक्त विभागों में कार्यरत मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

झांसी में 25 कोल्ड चेन मौजूद
मौजूदा समय में झांसी में सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, टीबी अस्पताल, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर 25 कोल्ड चेन हैं। इसके अलावा कई नए स्थानों पर कोल्ड चेन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक आ सकती है वैक्सीन
कोरोना वायरस की वैक्सीन फरवरी तक आने की संभावना जताई जा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी इसके संकेत लगातार मिल रहे हैं। वैक्सीन के ट्रायल के दो चरणों का परीक्षण पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के ट्रायल के लिए देश के 12 बड़े संस्थानों का चयन हुआ है, जो भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed