फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not panic when there is a fire, you can control it intelligently

आग लगने पर घबराएं नहीं, समझदारी से पा सकते हैं काबू

Sat, 23 Apr 2022 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Do not panic when there is a fire, you can control it intelligently
झांसी। कहीं भी आग लग जाए तो घबराएं नहीं, अपनी सूझबूझ से आप आग पर काबू पा सकते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को सीपरी बाजार स्थित जैकब स्कूल के बच्चों को दी गई। यहां अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में एफएसएसओ ने बच्चों को अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जैकब हाईस्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में एफएसएसओ सुमित प्रताप सिंह ने बच्चों को बताया कि तेल, हीट और ऑक्सीजन से आग भड़कती है। एफएसएसओ अनिल कुमार ने अलग-अलग जगहों पर लगी आग को अलग-अलग उपकरणों और तरीकों से बुझाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर जगह पानी से आग नहीं बुझाई जा सकती। उन्होंने बच्चों को अग्निशमन यंत्र को इस्तेमाल करना भी बताया। साथ ही जानकारी दी कि आग जब तेल या पेट्रोल में लगी हो तो तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दें, उनके आने तक अग्निशमन यंत्र या बालू डालकर आग पर काबू पा सकते हैं। आग घर या दुकान के सिंलिंडर में लगी हो तो सावधानी बरतें और संभव हो तो तुरंत खुले स्थान पर सिलिंडर ले जाएं। वहां गीला बोरा सिलिंडर पर डालकर आग बुझाएं। आग ज्यादा हो तो 101 नंबर डायल कर विभाग को सूचना दें। दोनों प्रशिक्षकों ने बच्चों को बताया कि आग कैसी भी लगी हो, घबराएं नहीं, घबराहट में इधर-उधर भागने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र राजा गोस्वामी से अग्निशमन यंत्र चलवाया। वहीं बच्चों से सवाल-जवाब कर आग बुझाने के कई अन्य तरीके भी बताए। कार्यशाला में अग्निशमन विभाग के एफएसएसओ अनिल कुमार, एफएसएसओ सुमित प्रताप सिंह, भीखम सिंह, गुलाम मोहम्मद, जितेंद्र नायक, विजय प्रताप सिंह, प्रताप सिंह और विद्यालय प्रबंधक सैमसन जैकब, नुजरत परवीन खान, सबरवाल और धीरज कुमार समेत कक्षा नौ व दस के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें उपाय
- आग लगने पर तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को जानकारी दें।
- आग रोकने के प्राथमिक उपाय स्वयं करें।
- घर, दफ्तर, स्कूल सभी जगहों पर आग रोकने के कुछ उपकरण अवश्य रखें।
यह बिल्कुल न करें
- आग लगने पर भागदौड़ न करें, धीरे-धीरे जगह खाली कराएं।
- अक्सर भागदौड़ में सामान गिरने के कारण आग बढ़ जाती है।
- बिजली के यंत्रों में आग लगने पर पानी का इस्तेमाल न करें।
- घरों में लगे बिजली के तारों को समय-समय पर जांचते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed