फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not Make plans now to visit, full trains

अब मत बनाइये घूमने का प्लान, ट्रेनें फुल

Sat, 12 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Do not Make plans now to visit, full trains
झांसी। आब घूमना-फिरना भी आसान नहीं रह गया है। अगर कोई एक माह पहले भी धार्मिक या पर्यटक स्थलों पर घूमने का प्लान बनाए तो यह प्लान आपको ट्रेन में आरक्षण न मिलने के कारण कैंसिल भी करना पड़ सकता है। नए साल में घूमने जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


इस बार भी नए साल व क्रिसमस पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गोवा, शिरडी, तिरुपति, वैष्णो देवी आदि स्थलों पर घूमने व दर्शनों को जा रहे हैं। इस कारण इन सभी स्थानों के लिए नए साल के दस दिन पहले व दस दिन बाद तक के कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे ने ट्रेनों में 120 दिन पहले आरक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रखी है। इस कारण 120 दिन पहले से ही यात्री आरक्षण कराना शुरू कर देते हैं। बीस दिसंबर से दस जनवरी के बीच धार्मिक व पर्यटक स्थलों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में तो110 दिन पहले ही आरक्षण फुल हो गए थे। चूंकि, उक्त अवधि में स्कूल बंद रहते हैं। इस कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अंतिम समय में ही घूमने की प्लानिंग बना पाते हैं। ऐसे में कंफर्म आरक्षण न मिल पाने के कारण उनको मायूस होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की स्थिति पर गौर करें तो जम्मू की तरफ जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जबलपुर एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में डेढ़ माह तक जगह नहीं है। हां, स्लीपर में अवश्य दस जनवरी के बाद कंफर्म आरक्षण मिल रहा है।

मनमाड, मुंबई व गोवा की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस, लखनऊ-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पठान कोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में नव वर्ष के आठ दिन पहले व पांच दिन बाद तक आरक्षण फुल चल रहा है।


वहीं शिमला, कुल्लू मनाली के लिए अंबाला, चंडीगढ़ तक जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का भी यही हाल है। जो लोग तिरुपति, चेन्नई, रामेश्वरम जाना चाहते हैं, उन्हें दस जनवरी के बाद स्वर्ण जयंती, तिरुपति एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, एपी संपर्क क्रांति, केरला एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बर्थ खाली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed