फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not be afraid , the police your true partner

डरें नहीं, पुलिस है आपकी सच्ची साथी

Sat, 18 Jul 2015 01:00 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid , the police your true partner
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस ने कहा कि जिस तरह से घर में अभिभावक व
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षक अनुशासन बनाने का काम करते हैं, ठीक उसी तरह से समाज में यह भूमिका पुलिस की है। पुलिस से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस आपकी है और आपके सहयोग के लिए है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में कही।
झोकनबाग स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी ने कहा कि बालपन से ही नियमों का पालने करें, यह भविष्य में आदत बन जाएगी। बच्चे यातायात नियमों के प्रति अभी से सजग रहें तथा अपने बड़ों को पालन करने को प्रेरित करें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें, जबकि ट्रिपल राइडिंग किसी भी दशा में न करें। उन्होंने कहा कि कानून का सभी आदर करें। यह आपकी सुरक्षा व सुविधा के लिए बनाए गए हैं। एक सच्चे साथी की भांति पुलिस हर समय आपके साथ है। इस दौरान बच्चों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन कैप्टन अरविंद विश्वनाथन ने कहा कि स्कूल का माहौल पूरी जिंदगी में अहमियत रखता है। स्कूल में बच्चा जो सीखता है, वह उम्र भर काम आता है। पुलिस की पाठशाला में जो जानकारियां दी गई हैं, वह जिंदगी की बेहतरी के लिए जरूरी हैं। यदि हम गलत नहीं होंगे, तो कोई हमारे साथ गलत कभी नहीं कर सकता।
इस मौके पर अमर उजाला के यूनिट हैड संजय पचौरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रोहिन विश्वनाथन, कोऑर्डिनेटर मोना श्रीवास्तव, प्रतिभा प्रकाश, रवींदर कौर चावला, सुखविंदर भाटिया, आशा शर्मा आदि मौजूद रहीं। संचालन सिबी श्रीवास्तव ने किया।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए टिप्स
--------------------------------
झांसी। पुलिस की पाठशाला के दौरान पुलिस कप्तान किरण एस ने कहा कि साइबर क्राइम के प्रति सभी सजग रहें। उन्होंने इससे बचाव के विभिन्न उपाय बताये।
- फेसबुक व वाट्सएप पर अंजान लोगों से मित्रता न करें।
- पर्सनल फोटो व इनफोरमेशन कतई लोड न करें, इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।
- अपना पासवर्ड कभी शेयर न करें तथा समय - समय पर इसे बदलते रहें।
- सिस्टम लॉगआउट करना कभी न भूलें।
- इंटरनेट बड़ी सुविधा है, इसका उपयोग करें। गैर जरूरी इस्तेमाल से बचें।
- मोबाइल कॉल या इंटरनेट पर ई मेल के जरिये लॉटरी, पुरस्कार आदि जैसे दिए जाने वाले प्रलोभनों में न आएं।

बालमन की शंकाओं का किया समाधान
झांसी। पुलिस की पाठशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस कप्तान से पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित तमाम प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed