फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   do logo ki mauth

गाय को बचाने में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 22 Mar 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
do logo ki mauth
झांसी। रविवार की रात उनाव गेट बाहर गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनाें को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंदर दतिया गेट स्थित झारखड़िया मोहल्ला निवासी आशीष अग्रवाल का पुत्र अमन अग्रवाल (23) अपने साथी शिव सोनी (24) पुत्र भानू सोनी के साथ उनाव गेट स्थित एक विवाह घर में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए रात करीब 8 बजे गए थे। दस बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगे। अभी दोनों उनाव गेट बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास पहुंचे थे कि तभी सड़क पर बैठी गाय को देखकर गाड़ी चला रहा अमन घबरा गया।
विज्ञापन

गाय को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होने के बाद सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 फरवरी को हुई थी अमन की सगाई
परिजनों के मुताबिक मृतक अमन की 19 फरवरी को रायपुर में सगाई थी। इस साल उसकी शादी होनी थी। वह मोहल्ला टकसाल में मोबाइल की दुकान पर काम करता था। अमन के पिता सीपरी बाजार क्षेत्र में कैंटीन चलाते हैं। शिव के पिता भानू सोनी सराफा का काम करते हैं। दुकान पर भानू उनके साथ काम में हाथ बंटाता था। हादसे के बाद दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed