{"_id":"62683794bb86166f1e0a97ab","slug":"dm-ne-lagayi-chupal-jhansi-news-jhs219493270","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में डीएम ने खंड शिक्षाधिकारी का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को रक्सा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जर्जर स्कूलों के ध्वस्तीकरण में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने बबीना के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। चौपाल में जन समस्याएं सुनी गईं।
इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि लेखपाल, तहसीलदार व एसएचओ मौके पर जाकर अवैध कब्जों की शिकायतों का परीक्षण करें। अवैध कब्जा पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं द्वारा लगाए गए स्टॉल देखे और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कचरा उठाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि 27 अप्रैल को पंचायत भवन में वृहद कैंप का आयोजन होगा, जिसमें कोविड टीकाकरण, केसीसी, राशन कार्ड, पेंशन संबंधी प्रकरण व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम सान्या छाबड़ा, डीडीओ सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, एसडीएम मृत्युंजय मिश्रा, उप निदेशक कृषि केके सिंह आदि मौजूद रहे।