{"_id":"5d19281c8ebc3e3ca164d638","slug":"dm-declare-constable-property-dealer-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीएम ने सिपाही को घोषित किया भूमाफिया, छह साल में खरीदी 16 हेक्टेयर से अधिक जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीएम ने सिपाही को घोषित किया भूमाफिया, छह साल में खरीदी 16 हेक्टेयर से अधिक जमीन
Mon, 01 Jul 2019 02:53 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
सिपाही सुंदरलाल भूमाफिया घोषित किया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने तहसील तालबेहट के ग्राम वस्त्रावन निवासी सिपाही सुंदरलाल को भूमाफिया घोषित किया है। वह वर्दी का रौब दिखाकर सीधे- साधे किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 से 35 मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने डीएम के समक्ष उपस्थित होकर बताया था कि सुंदर लाल पुत्र महाराज सिंह द्वारा एक अन्य व्यक्ति ग्राम कबरई जिला महोबा निवासी हाकिम सिंह पुत्र सुजान सिंह के साथ मिलकर छत्रपाल सिंह और ईश्वर पुत्रगण हाकिम सिंह के फोटो लगवाकर फर्जी रजिस्ट्री करा ली है। फर्जी रजिस्ट्री के विरुद्ध पीड़ित ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वर्ष 2011 में बैनामा निरस्तीकरण के संबंध में वाद दायर किया, जो विचाराधीन चल रहा है।
विज्ञापन
शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तालबेहट को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने जांच रिपोर्ट में बताया कि सुंदरलाल द्वारा वर्ष 2009 से 2016 के बीच में 16.093 हेक्टेयर भूमि अपने पूरे परिवार के नाम अर्जित की। उसने स्वयं के नाम से 3.986 हेक्टेयर भूमि भिन्न-भिन्न तिथियों में पांच बैनामा से खरीदी।
विज्ञापन
पुलिस सेवा में सिपाही होने का नाजायज फायदा उठाते हुए उसने कम समय (छह साल) में 16.093 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसमें 5.124 हेक्टेयर दो नाबालिग बच्चों के नाम पर धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री कराई। एसडीएम ने रिपोर्ट में कहा कि इससे स्पष्ट है कि सुंदर लाल भूमाफिया किस्म का व्यक्ति है, जो पुलिस सेवा में सिपाही होने का नाजायज फायदा उठा रहा है और धोखाधड़ी करके भूमि का अर्जन कर रहा है।
रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने तहसील तालबेहट के ग्राम वस्त्रावन निवासी सिपाही सुंदरलाल पुत्र महाराज सिंह को भूमाफिया घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि सुंदर लाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही जांच करने के भी निर्देश दिए हैं कि क्या छह साल में 16 हेक्टेयर भूमि के छह बैनामे कराने की कराने से अनुमति प्राप्त की है।
उन्होंने डीजीसी सिविल को भी कहा है कि न्यायालय सिविल जज, सीनियर डिवीजन में जो वाद लंबित चल रहा है, उस पर स्थायी निषेधाज्ञा एवं बैनामा निरस्तीकरण करने की न्यायालय में पैरवी के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करें। उन्होंने एसडीएम तालबेहट से कहा कि नाबालिग बच्चों के नाम से धोखाधड़ी करके हस्तगत की गई जमीन पर कब्जे को लेकर यथास्थिति बनाई रखी जाए।