Jhansi:मातम में बदली दिवाली की खुशियां, खेत में दीपक रखने गये किसान पर हमला, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते जगदीश को गोली मारी गई है। जबकि, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विस्तार
झांसी जिले के बबीना थाना इलाके के खैलार निवासी किसान जगदीश यादव दीपावली के मौके पर सोमवार की शाम तकरीबन 6:30 बजे खेत पर दीपक रखने गए थे। इसी दरमियान उनके हाथ में गंभीर चोट आ गई और खून बहने लगा। परिजनों ने आनन- फानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्की कराया।
वहीं परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते जगदीश को गोली मारी गई है। जबकि, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।