{"_id":"621d298b6116930f987baf87","slug":"divisional-commissioner-took-cognizance-the-problem-of-water-will-be-resolved-jhansi-news-jhs215882030","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान, पानी की समस्या का होगा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान, पानी की समस्या का होगा निदान
विज्ञापन
झांसी। गर्मियों में महानगर में भीषण पेयजल किल्लत होती है। ऐसे में जलसंस्थान द्वारा टैंकरों से की जा रही आपूर्ति भी अपर्याप्त है। इसके साथ ही पानी की परेशानी को दूर करने के लिए जलसंस्थान टैंकरों के संचालन के लिए टेंडर निकालता है लेकिन तीन साल से कार्यदायी संस्थाओं का भुगतान न होने की वजह से जलसंस्थान ने पानी के टैंकरों के संचालन को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। जिस पर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से 28 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने जलसंस्थान के अफसरों को निर्देश देते हुए पानी की किल्लत को दूर करने को कहा।
मंडलायुक्त ने पानी की किल्लत से निपटने के लिए जलसंस्थान के आला अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने होली के त्योहार और पूरी गर्मियों में पानी की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। जलसंस्थान के अफसरों ने बताया कि पानी की पूर्ति के लिए विभाग के पास 2019 से बजट नहीं आया है जिस वजह से टैंकर संचालकों का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण उन्होंने हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे पेजयल आपूर्ति गड़बड़ा सकती है। मंडलायुक्त ने लंबित भुगतान कराने के लिए शासन को खुद पत्र लिखा है। इसके साथ ही पांच अतिरिक्त टैंकर चलाने और मोहल्ला वार समस्या का समाधान कराने की रिपोर्ट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जाए और समस्या के निदान की रणनीति तैयार कर ली जाए। इसके साथ ही जलसंस्थान को बजट प्रबंधन के भी निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि पानी की समस्या का निपटाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महानगर में पानी की परेशानी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।