फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District level science exhibition will be held on 24th, 177 students will participate

Jhansi News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 24 को होगी, 177 छात्र करेंगे प्रतिभाग

Tue, 15 Jul 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
District level science exhibition will be held on 24th, 177 students will participate

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 24 जुलाई को इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता होगी। इसमें झांसी के वर्ष 2023-24 के 34 और वर्ष 2024-25 के 93 छात्र-छात्राओं समेत ललितपुर के 50 छात्र प्रतिभाग करेंगे।



कार्यक्रम में 177 छात्र-छात्राएं अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी के जरिए चयनित बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान, तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता, कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। नोडल प्रभारी अजय कुमार अनुरागी ने बताया कि सभी प्रतिभागी छात्रों के मार्गदर्शन के लिए उनके विद्यालयों में नोडल शिक्षक, विज्ञान अध्यापक अथवा प्रधानाचार्य की ओर से सहयोग दिया जा रहा है। छात्रों को मॉडल निर्माण के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 10,000 रुपये उनके खाते में पहले ही भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


17 तक डीआईओएस कार्यालय को देनी होगी सूचना



बेसिक इंस्पायर नोडल सुनील द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी 127 चयनित विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। चयनित विद्यार्थियाें को अपने मॉडल तैयार कर डीआईओएस कार्यालय में 17 जुलाई तक सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed