फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   distric lawyer association

20 पदों पर 59 अधिवक्ताओं ने ठोका दावा

Wed, 04 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
distric lawyer association
झांसी। मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन हुए, जिसमें 20 पदों पर 59 अधिवक्ताओं ने दावेदारी की। अध्यक्ष पद पर केवल दो उम्मीदवार सामने आए। जबकि, महामंत्री पद पर चार अधिवक्ताओं ने नामांकन किया।
विज्ञापन

कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार श्रीवास्तव व महेंद्र पाल वर्मा ने नामांकन पत्र भरे। महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार दीक्षित, बालकृष्ण कुशवाहा, प्रणय श्रीवास्तव व संजय कुमार पांडे ने दावेदारी की।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार मिश्रा, अरुण कुमार निगम, बलवान सिंह यादव, ओंकार नाथ व्यास व सत्यनारायण कर्ण तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेश नारायण वर्मा, राजीव निगम व शंकर सिंह ने पर्चा भरा। कोषाध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार भारती, भगवत शरण मिश्रा, छोटेलाल वर्मा, जयप्रकाश नामदेव, प्रीति चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह व रामजी श्रीवास्तव ने दावेदारी की। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के लिए धर्मेंद्र अग्रवाल, जुगल किशोर वर्मा, नरेंद्र सिंह व विनोद कुमार खरे, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद के लिए अनुज चंद्र श्रीवास्तव, दिलशाद अहमद, द्रग नारायण दुबे (दीपू) व रामप्रकाश कोष्ठा तथा संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद के लिए अशोक कुमार पटेरिया, बृजेश कुमार, संतोष सिंह कुशवाहा व सुभाष चंद्र राय ने दावेदारी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी के छह वरिष्ठ सदस्यों के पद के लिए अशोक कुमार छत्रपाल, भगवान सिंह कुशवाहा, हरिश्ना उदय, जिनेंद्र कुमार अग्रवाल, नरेंद्र कुमार खरे, रामकुमार जॉय, रामकुमार खरे, रवींद्र कुमार पाठक, रविंद्र नाथ झा, संजय पाठक, शिरोमणी जैन, शशि कुमार त्रिपाठी व सुबोध लिखधारी ने पर्चा भरा।

जबकि, कनिष्ठ सदस्यों के छह पदों के लिए अमित कुमार साहू, आमोद जैन, दीपक कुमार गौतम, मनीषा मिश्रा, मो. तबरेज मंसूरी, प्रीति अहिरवार, पवन कुमार जैन, पुष्पेंद्र सिंह यादव, राकेश श्रीवास्तव, ऋषि नगाइच, संकेत मियादाद, यूसुफ खान व यशोवर्धन बजाज ने नामांकन किया।

नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन भीमप्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में सहायक निर्वाचन अधिकारी के के गुप्ता, मनोहर लाल चतुर्वेदी, नंदकिशोर बट्टा, एहसान उल्ला खां, धीरेश कुमार श्रीवास्तव, शब्बीर खान, प्रतीक चौरसिया व जगमोहन यादव के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य जिनेंद्र  कुमार जैन, रामशरण निगम, प्रकाश नारायण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।


नामांकन पत्रों की जांच आज
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के लिए किए गए नामांकन पत्रों की बुधवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक जांच होगी। नाम वापसी बृहस्पतिवार को होगी। जबकि, मतदान 21 नवंबर व मतगणना 22 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed