फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Distance tambaku and wine save heart

ह्रदय रोग से बचा सकती शराब और तंबाकू से दूरी

Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Distance tambaku and wine save heart
झांसी। दिल की बीमारी किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। स्वस्थ जीवन शैली व सिगरेट, शराब, तंबाकू व उच्च वसायुक्त भोजन से दूरी हृदय रोग से बचा सकती है। शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीजों में हृदय संबंधी रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में हुई वेबिनार में यह जानकारी ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्देश जैन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज विश्व में सबसे अधिक मौतों का कारण हृदय संबंधी रोग ही है। इसमें भारत में पिछले 2-3 दशक में हृदय संबंधी रोगों में लगभग दोगुनी वृद्धि हो गई है। इसका मूल कारण जीवन शैली व खानपान में मूल बदलाव है। हृदय रोग के संबंध में बचाव ही इसका बेहतर उपाय है। वेबिनार में डॉ सुधा शर्मा ने बताया कि नमक का सेवन मानक के अनुसार ही करें और दिन में 6 ग्राम से कम नमक का ही उपयोग करें। पापड़ आचार आदि का सेवन कम करें। व्यायाम को बढ़ाएं। युवाओं में जो नशे की लत बढ़ रही है, वह भी एक बहुत बढ़ा कारण है। पिछले एक दशक में युवाओं में जंक फूड का सेवन भी बढ़ा है, जिसमें नमक और फैट प्रचुर मात्रा में होते हैं। वेबिनार में एडी हेल्थ डॉ. वीके सिन्हा ने कहा कि शरीर का सबसे अहम हिस्सा हृदय है। अगर यह सलामत है तो चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहेगी। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. बीएम खैर, ललितपुर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया। निदेशक डॉ. रेखा रानी, सिफ़प्सा के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे पता करें समस्या
- चलने में सांस फूलना
- छाती में दर्द होना
- धड़कन बढ़ जाना
- बिना कारण के बहुत पसीना आना
- छोटी सी बात पर जल्दी घबराहट होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed