फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute

एआर कोआपरेटिव एवं चेयरमैन में तकरार, बीच-बचाव को पहुंचे विधायक

Tue, 22 Sep 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute
Dispute
झांसी। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक केपी शुक्ला एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयदेव पुरोहित के बीच विकास भवन में जमकर तकरार हुई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गरमागरमी होती रही। सूचना मिलने पर बीच-बचाव के लिए विधायक राजीव सिंह पारीछा को पहुंचना पड़ा। विधायक के पहुंचने पर भी मामला नहीं सुलझा। उसके बाद दोनों पक्ष डीएम के पास पहुंचे। वहां भी करीब पौने घंटे तक पंचायत चलती रही। डीएम ने आखिर में सभी को सामंजस्य के साथ काम करने की बात कहते हुए लौटा दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन जयदेव पुरोहित के मुताबिक पिछले कई दिनों से वह सहायक निबंधक से रबी एवं पिछली खरीफ सीजन में हुई खरीद का ब्योरा मांग रहे लेकिन, निबंधक इसे नहीं दे रहे। वह फोन भी नहीं उठा रहे। ब्योरा न मिलने से नाराज पुरोहित आज दोपहर अपने समर्थकों संग विकास भवन पहुंच गए। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों में गरमागरमी शुरू हो गई। इसी बीच विधायक राजीव सिंह पारीछा को इसकी सूचना मिली। वह भी अपने समर्थकों संग विकास भवन पहुंच गए। विधायक के सामने चेयरमैन रबी-खरीफ खरीद में घोटाले के आरोप लगाने लगे जबकि एआरओ का कहना था उनके ऊपर दबाव बनाने को इस तरह के आरोप लगाए जा रहे। करीब घंटे भर की बहस के बाद भी सभी अपनी शिकायतें लेकर डीएम आंद्रा वामसी के पहुंच गए। करीब पौन घंटे तक वहां भी पंचायत चली। आखिरकार डीएम ने दोनों पक्षों को तालमेल के साथ काम करने की बात कहते हुए लौटा दिया हालांकि दिन भर इसको लेकर विकास भवन में चर्चाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

मैं कई दिन से क्रय केंद्रों में हुई खरीद की सूचना मांग रहा हूं लेकिन, वह नहीं दी जा रही। मेरा फोन भी निबंधक नहीं उठा रहे। खरीद में गड़बड़ी हुई, इसी वजह से लिस्ट छुपाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदेव पुरोहित
अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक
जो सूची मांगी जा रही वह पिछले कार्यकाल की है। उसका विवरण अभी उपलब्ध नहीं है। सूची मांगने के बहाने मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
केपी शुक्ला
सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed