{"_id":"5dc9b8348ebc3e5b656c2c54","slug":"dispute-between-husband-and-wife-ate-poison-and-ded-jhansi-news-jhs152303778","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर लड़े, सुबह खा लिया जहर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर लड़े, सुबह खा लिया जहर, पत्नी की मौत
विज्ञापन
dispute between husband and wife,ate poison and ded
रात भर लड़े, सुबह खा लिया जहर, पत्नी की मौत
झांसी। आवास विकास कॉलोनी में आपसी झगड़े के बाद सोमवार तड़के एक दंपती ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ती देेख परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार से पहले ही पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना सीपरी बाजार अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी कपिल कैलाछिया (36) और उनकी पत्नी मोनिका वर्मा (32) में विवाद चल रहा था। रविवार रात विवाद के बाद दोेनाें कमरे में जाकर सो गए। इसके बाद सोमवार तड़के पुन: झगड़े के बाद दोनों ने जहर खा लिया। यह देखकर भाई व परिजन घबरा गए। दोनाें को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार से पहले ही मोनिका ने दम तोड़ दिया। जबकि, पति की हालत नाजुक देखते हुए भर्ती कर लिया गया है।
बताया गया है कि कपिल चार भाई हैं। वह अपने भाई योगेश के साथ रहते हैं। अन्य भाई दूसरे शहरों में रहते हैं। घटना की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर भी रिश्तेेदार व शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला आपसी कलह का बताया गया है, फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
झगड़े के बाद मायके चली गई थी मोनिका
मृतका का मायका थाना सीपरी बाजार के आदर्र्श नगर मोहल्ले में है। 14 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उनकी दस साल साल की बेटी भी है। लंबे समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते अकसर झगड़ा होता था। बताया गया है कि 3 नवंबर को भी झगड़ा होने के बाद मोनिका के परिजन अपने साथ घर ले गए थे। दो -तीन दिन पहले ही सुलह होने के बाद वह ससुराल आ गई थी। रविवार को भी पुन: झगड़ा हुआ था, इसके बाद सोमवार तड़के झगड़ा होने के बाद दोनों ने जहर खा लिया था।