फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute between Bundelkhand University ABVP and NSUI students 

झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एबीवीपी और एनएसयूआई छात्रों के बीच मारपीट, दो घायल

Sun, 24 Nov 2019 01:09 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 24 Nov 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Dispute between Bundelkhand University ABVP and NSUI students 
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। खबर है कि शनिवार देर रात एनएसयूआई छात्रों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी, जिससे उनके सर में गंभीर चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस घटना के बाद से एबीवीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। पीड़ित एबीवीपी कार्यकर्ता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। जबकि, उसका सीनियर छात्र एबीवीपी से जुड़ा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार देर रात एनएसयूआई का कार्यकर्ता अपने 7-8 साथियों के साथ उसके कमरे में घुस आया। 
विज्ञापन


सभी शराब के नशे में धुत थे। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसने विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के पीछे का कारण राम मंदिर पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। जांच में पता चला कि मारपीट में शामिल दोनों पक्षों में सोशल मीडिया पर भी कई मामलों में बहस होती थी। घटना में दो एबीवीपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एक के सिर और एक के गाल में टांके लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed