फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirt found in BRC Chirgaon and school, BSA reprimanded

बीआरसी चिरगांव और स्कूल में मिली गंदगी, बीएसए ने लगाई फटकार

Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in BRC Chirgaon and school, BSA reprimanded
झांसी। परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण पर निकले बीएसए ने बीआरसी चिरगांव कार्यालय का भी निरीक्षण किया जिसमें गंदगी मिलने पर दो कर्मचारियाें के वेतन अग्रिम आदेश तक रोके गए हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा 12 स्कूलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 12 शिक्षक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के 12 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बीएसए वेदराम ने चिरगांव के 5 स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें 2 शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही बीआरसी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया, जिसमें कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर दो कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। बीआरसी केंद्र के बगल में संचालित पहाड़ी चुंगी नाका स्कूल में स्कूल इंचार्ज का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही अगली बार गंदगी पाए जाने पर निलंबित करने की चेतावनी भी दी। ताज्जुब की बात यह है कि यह स्कूल ब्लॉक संसाधन केंद्र, चिरगांव के बगल में ही संचालित हो रहा है। बावजूद इसके अधिकारी द्वारा भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं बीईओ बड़ागांव, जगत सिंह राजपूत ने 4 स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें 7 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीईओ मोंठ, दीपक श्रीवास्तव ने 2 स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें 1 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए वेदराम ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed