{"_id":"5c7ed5e0bdec221471639e2b","slug":"digital-x-ray-ultrasound-machine-distroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, सीटी स्कैन भी दे रही जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, सीटी स्कैन भी दे रही जवाब
Wed, 06 Mar 2019 01:32 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
medical colege jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इन दिनों जांच की सुविधाओं से मरीजों को वंचित रहना पड़ रहा है। कॉलेज में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है। वहीं, सीटी स्कैन मशीन भी जवाब देने लगी है। इस मशीन से बमुश्किल असाध्य रोगियों की ही जांच हो पा रही है। कॉलेज प्रशासन ने मशीन सुधरवाने के लिए संबंधित कंपनियों से बात की है। कॉलेज ने जल्द ही मशीन सुधरवाने का दावा किया है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मरीजों का काफी भार रहता है। यहां बुंदेलखंड के ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के आसपास के जनपदों के भी मरीज आते हैं। पिछले कुछ समय से कॉलेज में मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेडियोलॉजी विभाग में रखी डिजिटल एक्सरे मशीन 10-12 दिनों से खराब हो गई है। इसके अलावा दो अल्ट्रासाउंड मशीन पूरी तरह खराब पड़ी हैं। जबकि, एक मशीन से सिर्फ सामान्य जांच ही हो रही है। मरीजों को कलर डॉप्लर और हाई रेजोलूशन (उच्च संकल्प) की जांचों की सुविधा मिलनी बंद हो गई है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए डेढ़ हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
चुनिंदा सीटी स्कैन हो रहे
मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 70 सीटी स्कैन होते हैं। पिछले कुछ समय से सीटी स्कैन मशीन में खराबी आ जाने के कारण सामान्य मरीजों के लिए जांच की सुविधा बंद कर दी गई है। बमुश्किल ही असाध्य रोगियों की सीटी स्कैन की जा रही है। बताया गया कि यदि मशीन की खराबी दूर किए बिना लगातार जांच कराई जाती रही तो इसका ट्यूब खराब हो सकता है। फिर नया ट्यूब डलवाने में 40 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन
रोजाना होते औसतन 50 अल्ट्रासाउंड
मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन 50 अल्ट्रासाउंड होते हैं। सामान्य अल्ट्रासाउंड ही होने की वजह से यह ग्राफ काफी गिर गया है। ऐसे में निजी केंद्रों की जमकर चांदी हो रही है। वो मनमाने शुल्क वसूलकर मरीजों की जांच कर रहे हैं।
.
अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन मशीन सुधरवाने के लिए संबंधित कंपनी से बात की गई है। उन्हें इंजीनियर भेजकर मशीन सुधरवाने को कहा गया है। जल्द ही सभी मशीनें सुधरवा ली जाएंगी। - डॉ. साधना कौशिक, प्राचार्य।
जांचों में काफी अंतर
जांच का नाम मेडिकल में निजी केंद्र में
डिजिटल एक्सरे 115 रुपये 250 रुपये
सादा सीटी स्कैन 600 रुपये 1800 या अधिक
स्पेशल सीटी स्कैन 1000 रुपये 2500 या अधिक
कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क 1300-1600 रुपये
हाई रेजोलूशन अल्ट्रासाउंड 200 रुपये 500 रुपये