{"_id":"62a635b2be303e0a150f4c46","slug":"died-women-jhansi-news-jhs222688535","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रा कर लौट रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ यात्रा कर लौट रही महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चार धाम की तीर्थ यात्रा कर लौट रही महिला की ट्रेन में मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के नोनिया गांव निवासी भाऊराव घोरसे की पत्नी रक्खो घोरसे (60) अपनी बड़ी बहन बक्कू बाई समेत 40 लोगों के ग्रुप के साथ 24 मई को चार धाम यात्रा के लिए निकली थीं। शनिवार को हरिद्वार दर्शन करने के बाद सभी पातालकोट एक्सप्रेस से घर की ओर लौट रहे थे। डबरा के पास महिला वॉशरूम गई। वहां से लौटकर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में महिला बेहोश हो गई। ट्रेन के झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सह यात्रियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बहन ने हार्ट अटैक की आशंका जताई।
बहन को मिला मोक्ष
झांसी। महिला की मौत से उसके साथ यात्रा कर रही बड़ी बहन बक्कू बाई बेहद दुखी नजर आईं। हालांकि, उन्हें इस बात का संतोष था कि बहन की तीर्थ यात्रा पूरी होने के बाद मौत हुई। बक्कू बाई ने बताया कि चार धाम की तीर्थ यात्रा कर उसकी बहन बेहद खुश थी। यात्रा समाप्ति के बाद उसकी मौत हुई है। ऐसे में बहन को मोक्ष की प्राप्ति हुई है।