{"_id":"68488c9ec5a796c750032070","slug":"diarrhea-and-heart-attack-cases-increased-in-summer-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-574623-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गर्मी में डायरिया और हार्ट अटैक के बढ़े रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गर्मी में डायरिया और हार्ट अटैक के बढ़े रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मी में न सिर्फ उल्टी-दस्त (डायरिया) बल्कि हार्ट अटैक के रोगी भी बढ़ गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल 10 और मेडिकल कॉलेज में डायरिया के करीब 12 रोगी भर्ती हुए। वहीं, हार्ट अटैक के मेडिकल कॉलेज में 10 रोगियों को भर्ती किया गया।
डॉक्टरों का कहना है गर्मी में संक्रमण, खराब भोजन अथवा कम पानी पीने से डायरिया रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उल्टी-दस्त होने से शरीर में पानी की मात्रा तेजी से गिरती है। यदि समय पर रोगी का उपचार नहीं किया जाता है तो नाजुक स्थिति में पहुंच जाते हैं। न सिर्फ दिमाग में सूजन आ जाती है बल्कि किडनी पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. निर्देश जैन का कहना है कि जिनके ब्लॉकेज हैं, उन्हें गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। खून गाढ़ा होने से हार्ट अटैक हो जाता है।
विज्ञापन
0- इसका नियमित पालन करें
- पानी की समुचित मात्रा में सेवन करें
- सुपाज्य और ताजा भोजन ही खाएं
- सूरज निकलने से पहले सैर करें
- खुले में रखा खाद्य पदार्थ नहीं खाएं
- समय-समय पर नीबू पानी अथवा ओआरएस घोल लेते रहें