फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devutthaan Ekadashi: Chaturmas will end… auspicious functions will begin, shehnai will resonate

देवोत्थान एकादशी: चातुर्मास का होगा समापन...शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाइयां

Sun, 26 Oct 2025 04:22 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Oct 2025 04:22 PM IST
सार

मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। उनका जागरण देवउठनी एकादशी पर होता है। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
Devutthaan Ekadashi: Chaturmas will end… auspicious functions will begin, shehnai will resonate
एकादशी - फोटो : adobe stock

विस्तार

देवोत्थान एकादशी पर घर-घर भगवान विष्णु की आराधना होगी। गन्ने के मंडप सजाए जाएंगे। भगवान विष्णु का जागरण किया जाएगा। मंगल गीत गाए जाएंगे। चातुर्मास का समापन होगा। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे और शहनाइयां गूंज उठेंगी।
विज्ञापन


मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। उनका जागरण देवउठनी एकादशी पर होता है। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। ज्योतिषविद् हरिओम थापक के अनुसार देवोत्थान एकादशी की तिथि एक नवंबर शनिवार की सुबह 9:12 बजे से दो नवंबर रविवार की सुबह 7:32 तक रहेगी। एक नवंबर को लगभग संपूर्ण दिन एवं दो नवंबर को उदयातिथि होने पर एकादशी पर्व दो दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह है विवाह लग्न की तिथियां

देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त तिथि होने पर लोग विवाह कार्य करेंगे। उनके अनुसार नवंबर में विवाह लग्न की तिथियां 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 हैं। दिसंबर में 4, 10, 11 व 12 है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएंगे। विवाह कार्य थम जाएंगे। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार देवोत्थान एकादशी पर तुलसी शालिगराम जी के विवाहोत्सव होंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष विवेक दत्त स्वामी के अनुसार देवउठनी एकादशी पर विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लगभग सभी विवाह घरों की बुकिंग हो चुकी है। लोगों में खूब उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed