{"_id":"5e5439588ebc3ef3ff5493f7","slug":"devlopment-jhansi-news-jhs160952045","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर-कानपुर नेशनल हाईवे से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर-कानपुर नेशनल हाईवे से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
devlopment
झांसी। महानगर के ग्वालियर - कानपुर हाईवे से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक सड़क का निर्माण होगा। सड़क की लंबाई 1140 मीटर व चौड़ाई 22 मीटर होगी। इसके लिए शासन ने छह करोड़ छियासठ लाख रुपये स्वीकृत कर दिये गये हैं। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मुस्तरा रेलवे स्टेशन के आस-पास आबादी अधिक होने के कारण सात मीटर सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन लगातार बढ़ रही बसावट के कारण लोगों की आवाजाही अधिक हो गई है। जिसको लेकर झांसी विकास प्राधिकरण ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ छियासठ लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत ग्वालियर - कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक 1140 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 22 मीटर होगी। सड़क के बीच दो मीटर का डिवाइडर होगा। जिस पर पौधों को लगाया जाएगा। साथ ही सड़क को रोशन करने के लिए एलईडी लाइटों वाले खंभों को लगाया जाएगा।
इसके अलावा सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। इलाके के घरों व सड़कों का पानी निकालने के लिए दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़े नाले का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि नेशनल हाईवे से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वित्त विभाग से बजट मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।