फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Detergent mixing in Mawa and Barfi

मावा और बर्फी में डिटरजेंट की मिलावट

Thu, 09 Mar 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Detergent mixing in Mawa and Barfi
मावा और बर्फी में डिटरजेंट की मिलावट - फोटो : demo
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की ओर से दीपावली से पहले लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। ग्यारह में दस नमूने फेल हुए हैं। मावा और बर्फी में डिटरजेंट की मिलावट मिली है। 
विज्ञापन

त्योहारों में मावा की मांग बढ़ जाती है। इससे मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। मावा में आलू व मैदा की मिलावट तो आम बात है, परंतु मुनाफाखोरी के चक्कर में लोग मानव स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दीपावली के लिए पहले एफडीए ने विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के ग्यारह नमूने एकत्र किए थे, जिन्हें जांच में विभागीय प्रयोगशाला भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आ गई है। इनमें से दस नमूने फेल हुए हैं। मावा के लिए गए दो नमूनों में दोनों ही फेल हो गए हैं। इनमें से एक में डिटरजेंट की मिलावट पाई गई, तो दूसरे में फैट नहीं था। जबकि, बर्फी के दो नमूनों में से एक में डिटरजेंट पाया गया। छैना मिठाई को दूध की जगह स्टार्च से बनाया गया था। मिल्क केक के एक और पनीर के दो नमूनों में फैट नहीं मिला था। इसके अलावा दूध के तीन नमूने फेल हुए। इनमें फैट नहीं पाया गया। एफडीए के सहायक आयुक्त एस के चौरसिया ने बताया कि नमूने फेल होने के मामले में विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानलेवा है
डिटरजेंट मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यह खाने की नली और आंतों में छेद कर सकता है। इससे अल्सर हो जाता है। वहीं, स्टार्च भी पेट संबंधी बीमारियां देता है। स्टार्च जानवर तो आसानी से पचा लेते हैं, परंतु इंसान के लिए इस हजम करना आसान नहीं होता। जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. जकी सिद्दीकी, असिस्टेंट प्रोफेसर - मेडिकल कालेज 

एफडीए ने 10 नमूने भरे 
बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभिन्न स्थानों से दस नमूने भरे। विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान के नेतृत्व में मावा मंडी से मावा के दो, शर्मा स्वीट्स से केसरिया बर्फी का एक, मंडी रोड पर दूध का एक नमूना भरा। इसके अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी एस यादव के नेतृत्व में टीम ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से छह नमूने एकत्र किए। बंगरा से सफल मटर व मक्खन, मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहा से बेसन का लड्डू, बस स्टैंड से मिर्च पाउडर, रानीपुर से पेठा लड्डू, बरुआसागर से गुझिया के नमूने भरे। उल्लेखनीय है कि होली पर मावा की मांग बेतहाशा रूप से बढ़ी हुई है। इसके चलते मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मिलावट पर अंकुश के लिए एफडीए द्वारा पिछले एक सप्ताह से अभियान चला जा रहा है। अब तक दो दर्जन से अधिक नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed