{"_id":"6a1604da2560bd0e61039e76","slug":"despite-spending-six-hours-taking-ashish-around-the-police-came-up-empty-handed-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-803836-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आशीष को छह घंटे साथ लेकर घूमने के बावजूद खाली हाथ रही पुलिस, छह घंटे की मिली थी कस्टडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आशीष को छह घंटे साथ लेकर घूमने के बावजूद खाली हाथ रही पुलिस, छह घंटे की मिली थी कस्टडी
Wed, 27 May 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:08 AM IST
सार
पुलिस ने लूट की रकम की बरामदगी के लिए आशीष की कस्टडी मांगी थी। कोर्ट ने छह घंटे की कस्टडी मंजूर की। प्रेमनगर पुलिस आशीष को उसके आवास समेत कई जगह लेकर गई लेकिन, कोई रकम बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
भाजपा नेता आशीष उपाध्याय।
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को पुलिस ने मंगलवार को छह घंटे की कस्टडी में लेकर कई जगह घुमाती रही लेकिन, उससे कुछ भी बरामद नहीं करा सकी। पुलिस ने आशीष से पूछताछ भी की हालांकि घटना के बारे में आशीष ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। कस्टडी खत्म होने पर मंगलवार शाम को उसे जेल के भीतर दाखिल करा दिया गया।
आशीष के खिलाफ 14 मई को प्रेमनगर थाने में लूट एवं रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवास विकास कॉलोनी निवासी उधम सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद के दौरान आशीष उपाध्याय, मंगलम दुबे और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर पिस्टल के बल पर धमकाया, 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने लूट की रकम की बरामदगी के लिए आशीष की कस्टडी मांगी थी। कोर्ट ने छह घंटे की कस्टडी मंजूर की। प्रेमनगर पुलिस आशीष को उसके आवास समेत कई जगह लेकर गई लेकिन, कोई रकम बरामद नहीं हो सकी।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि कस्टडी के दौरान लूट की रकम बरामद नहीं हो सकी है। मामले की अभी जांच कराई जा रही है।