फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   desh ko ange badane me ambedhkar ka yogdan

देश को आगे बढ़ाने में डॉ. आंबेडकर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता

Thu, 15 Apr 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
desh ko ange badane me ambedhkar ka yogdan
फोटो
विज्ञापन

देश को आगे बढ़ाने में डॉ. आंबेडकर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता
सब हेड --- महानगर में मनाई गई बाबा साहब की जयंती, विभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण
- जगह- जगह विचार गोष्ठियों में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में बुधवार को बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने कचहरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठियों में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेक्टर प्रभारी रविकांत मौर्य ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की कमजोर वर्ग को आगे लाने में बढ़ी भूमिका है। देश को आगे बढ़ाने में डा. आंबेडकर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़, पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, रामबाबू चिरगईंया, राकेश पाली, रघुनाथ, छोटेलाल अहिरवार, सरदार सिंह, नीरज अग्रवाल, संजय वाजपेयी आदि मौजूद रहे। न्याय अधिकार चौपाल और मानिक लाल स्मृति शिक्षा प्रसार समिति सिलोरी द्वारा आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष बीएल भास्कर और अशोक कनौजिया ने बाबा साहब की उपलब्धियों की जानकारी साझा कीं। इस मौके पर नरेंद्र कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, बृजेश वर्मा, धीरज सिंह भगौरिया, हरीशचंद्र मौजूद रहे। वीरांगना झलकारी बाई कोरी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अजय वर्मा, सुमित वर्मा, मनोज चंदेरिया, शकुन देवी, शिल्पी आर्य, राजेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव और सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आतिशबाजी कर जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर प्रेम वाल्मीकि, अरविंद वर्मा, राहुल महाल्या, जाहिद मंसूरी मौजूद रहे। सामाजिक परिवर्तन मंच के कुंवर बहादुर आदिम, कुमारी चंद्रकांता, दीक्षा, नीतू सिंह ने बौद्ध वंदना की। गोष्ठी में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पप्पू रामसहाय ने विचार व्यक्त किए। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह, रमनदास, रणधीर सिंह, संजीव सिंह राजावत ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनचेतना युवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंघल, इरफान खान, लालाराम विश्वकर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे, राजकुमार अमरया, संजीव वर्मा ने संविधान निर्माता के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पर दिनेश भार्गव, अखिलेश त्रिपाठी, अब्दुल हाफिज, अशोक वाल्मीकि ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा 802 बूथों पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। कचहरी चौराहा स्थित प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, मेयर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, अनूप करोसिया ने माल्यार्पण किया। सारंध्रा नगर में गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री दी गई। ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, संजीव जाटव, डीके गौतम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। भारतीय बौद्ध महासभा के हरचरन लाल बौद्ध ने बुद्ध वंदना कर चित्र पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी में बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस कमेटी द्वारा कचहरी चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, रशीद कुरैशी, सुनील राय मौजूद रहे। राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी द्वारा नईबस्ती जिला कार्यालय में डा. आंबेडकर जयंती पर गोष्ठी हुई। शिवचरन लच्छे, पवन कोरी, पूजा अहिरवार, राजकुमार वर्मा मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी कुंवर लाखन सिंह ने डॉ. आंबेडकर को नमन किया। इस मौके पर गोविंद सिंह, लोकेंद्र सिंह, टीकाराम पांचाल, मुकेश तिवारी, दशरथ पाल मौजूद रहे। बुंदेलखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा बीकेडी कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर संदीप सरावगी, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, विक्रम गोस्वामी, मनोज रेजा, आशिक राजा, अशोक सरवरिया मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर केके सिंह यादव, आरिफ खान, पंकज मालवीय, सतीश रायकवार, कर्णवीर सिंह भदौरिया मौजूद रहे। एनएसयूआई ने पहाड़ीबुजुर्ग ग्राम में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक किया। सपा नेता शकील खान और अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जयंती पर मिष्ठान्न वितरण किया। इस मौके पर अमित खटीक, प्रिंस भुसारी, हनीफ मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed