फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ' Deposit ' to keep the digital locker now

‘अमानत’ रखने को अब डिजिटल लॉकर

Thu, 09 Jul 2015 12:37 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सहेज कर रखने के लिए अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, इसके लिए अब ‘डिजिटल लॉकर’ की सुविधा उपलब्ध है। इसमें दस्तावेजों को रखने के अलावा उन्हें किसी के साथ आसानी से शेयर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डिजिटल लॉकर की व्यवस्था की गई है। इसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड आदि जैसे किसी भी प्रकार के दस्तावेज की प्रति रखी जा सकेगी। इसके लिए आधार कार्ड नंबर के माध्यम से digitallocker.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। तदुपरांत, दस्तावेजों को स्कैन कर इसमें ऑनलाइन किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, इसमें डिजिटल हस्ताक्षर भी सुरक्षित रखे जा सकेंगे। इसका एक पासवर्ड भी मिलेगा, जिसके जरिये इसे ऑपरेट किया जा सकेगा। इसके अलावा थंब इंप्रेसन के माध्यम से भी डिजीटल लॉकर संचालित किया जा सकेगा। डिजीटल लॉकर की खास बात यह भी है कि इसमें उपलब्ध दस्तावेजों को आसानी से किसी के साथ शेयर भी किया जा सकता है। यानी कि अब दस्तावेजों को साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है, बल्कि डिजिटल लॉकर नंबर के माध्यम से यह दस्तावेज हर समय आप के पास उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


मोबाइल पर भी उपलब्ध हैं सरकारी सेवाएं
झांसी। डिजिटल इंडिया वीक के तहत कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ऑनलाइन मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक सक्सेना ने कहा कि ई- गवर्नेंस व एम गवर्नेंस में बदल गया है। कंप्यूटर पर मिलने वाली सेवाओं का लाभ अब मोबाइल के माध्यम से भी मिलने लगा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से आम जनमानस के विभिन्न सरकारी कामकाज आसान हुआ है तथा उसमें पारदर्शिता भी आई है। इस दौरान जिले के सभी लोकवाणी व जन सेवा केंद्रों के संचालक भी मौजूद रहे, जिनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का कार्यशाला में समाधान हुआ। इसके अलावा कार्यशाला में साइबर सिक्योरिटी पर चर्चा हुई।
इस मौके पर सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आसिफ खान, ई- डिस्ट्रिक्ट अधिकारी आकाश रंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

डिजिटल क्रांति के महत्व पर डाला प्रकाश
झांसी। बुधवार को शिवाजी नगर स्थित आरजी इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड इंजीनियरिंग में डिजिटल इंडिया सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने डिजिटल क्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अध्यक्षता कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेंटर डायरेक्टर आरजी गुप्ता ने कहा कि डिजिटल क्रांति के जरिए हम तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। देश को तेजी से विकसित करने के मद्देनजर डिजिटल इंडिया क ार्यक्रम चलाया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ आम आदमी को मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री ने गांवों को भी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में समूचा विश्व एक छोटे से दायरे में सिमट गया है। डिजिटल क्रांति की आज रोजमर्रा के कार्यों में जरूरत पड़ रही है। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वह डिजिटल क्रांति का फायदा उठाएं। इस मौके पर मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान युग में सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण स्थान है, जिसका विद्यार्थी अधिक से अधिक प्रयोग करें। कार्यक्रम अवसर पर बड़ी संख्या में इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed