फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   depo ki roshni se jaghmaj hoga laxmi tempil

दीपों की रोशनी से जगमग होगा महालक्ष्मी मंदिर

Wed, 16 Oct 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
depo ki roshni se jaghmaj hoga laxmi tempil
झांसी स्थित लक्ष्मी मंदिर।
दीपों की रोशनी से जगमग होगा महालक्ष्मी मंदिर
विज्ञापन

झांसी। प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर विशेष पूजा - आराधना होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं। मंदिर परिसर को दीपों से सजाया जाएगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेगा।
लक्ष्मी तालाब के तट पर महालक्ष्मी मंदिर स्थित है। इसका निर्माण झांसी के मराठा सूबेदार रघुनाथ राव नेवालकर द्वितीय ने 17वीं शताब्दी में कराया था। ये मंदिर देश में स्थित महालक्ष्मी के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर राज्य पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर में कई कार्य भी कराए गए है। पर्यटकों का भी यहां आना जाना लगा रहता है। साथ ही रोजाना श्रद्धालु भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इस बार दीपावली पर मंदिर में अनूठा आयोजन किया जाएगा। मंदिर में बिजली की झालरों का कम प्रयोग कर पारंपरिक ढंग से जगह-जगह दीपक जलाकर इसे रोशन किया जाएगा। इसके जरिये ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं। इस काम में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। ऐतिहासिक इमारत में दीपावली का त्योहार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई संभालती थीं प्रबंधन
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को इस मंदिर से खासा लगाव था। रानी प्रतिदिन यहां दर्शन करने तो जाती ही थीं, साथ ही मंदिर का प्रबंध भी वे खुद संभालती थीं। सन 1857 में अंग्रेजों ने मंदिर की संपत्ति को कब्जे में ले लिया था। इससे लोगों में भारी आक्रोश था। माना जाता है कि अंग्रेजों के खिलाफ हुए विद्रोह की एक बड़ी वजह ये भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed