{"_id":"67e07152886821f070047270","slug":"departments-will-have-to-give-details-of-income-and-expenditure-in-two-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-519073-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विभागों को दो दिन में देना होगा आय-व्यय का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विभागों को दो दिन में देना होगा आय-व्यय का ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शासन ने सभी सरकारी विभागों को अपनी सालभर की आय और व्यय का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्हें 25 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके अलावा विभागों को बजट निकासी और वापसी के कार्य 31 मार्च की रात 9 बजे तक पूरे करने होंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-25 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसके साथ ही कोषागार में सरगर्मिंयां बढ़ गईं हैं। इस बार शासन की ओर से विभागों को अपनी साल की आय और व्यय को ब्योरा कोषागार में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह काम विभागों को 25 मार्च तक पूरा करना होगा। ऐसे में उनके पास सोमवार और मंगलवार का ही समय शेष बचा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकारी विभाग बजट की निकासी और वापसी के सभी काम 31 मार्च की रात 9 बजे तक कर सकेंगे। इस दरम्यान रात 8 से 9 बजे तक एक घंटे का समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए भी आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
बीडा को मिले 735 करोड़
वित्तीय वर्ष के अंतिम पड़ाव में शासन की ओर से झांसी में विकसित हो रहे औद्योगिक शहर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए 735 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। कोषागार से यह रकम बीडा के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। इस धनराशि का उपयोग जमीन क्रय में होगा। इसके अलावा सैनिक स्कूल को तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित की गई है। शासन की ओर से यह रकम छात्रवृत्ति मद में आवंटित की गई है।
0000
सभी विभागों को 25 मार्च तक अपनी सालाना आय-व्यय का ब्योरा देना होगा। जबकि, विभाग बजट की निकासी और वापसी के सभी काम 31 मार्च की रात नौ बजे तक कर सकेंगे। शासन की ओर से अलग-अलग विभागों के लिए बजट के आवंटन का क्रम भी जारी है। - अनिल मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी