फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Densely populated and covered markets will transformers

घनी आबादी व बाजारों में लगेंगे कवर्ड ट्रांसफार्मर

Wed, 26 Aug 2015 11:34 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग अब जल्द ही घनी आबादी व बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से कवर्ड ट्रांसफार्मर (कांपेक्ट सब स्टेशन) लगाएगा। आधुनिक जेनरेटरों की तरह यह ट्रांसफार्मर सभी तरह से पैक्ड रहता है, जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहती है।
विज्ञापन

महानगर में विद्युत ढांचे को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा आरएपीडीआरपी (बुंदेलखंड पैकेज) व स्काडा (सुपरविजन कंट्रोल एंड डाटा एक्यूसन प्रोग्राम) के अंतर्गत 237 करोड़ की धनराशि से काम किया जा रहा है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने कार्य पूरा कराने का ठेका गाजियाबाद की कैपिटल इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दे रखा है। इस योजना के अंतर्गत दस एमवीए के चार ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था, दो सौ अन्य ट्रांसफार्मर लगाने, घर के बाहर मीटर लगाने, दस हजार नए विद्युत खंभे लगाने आदि कार्य होने हैं।
विज्ञापन

 कंपनी ने हाल में ही ओवर लोडिंग की समस्या से जूझ रहे इकतीस स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। विभाग ने अब घनी आबादी व व्यस्त बाजार में कवर्ड ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है, ताकि आग लगने या अन्य किसी कारण से ट्रांसफार्मर डैमेज होता है तो अनहोनी न हो सके। इस ट्रांसफार्मर को कहीं पर भी रखा जा सकता है।  विभागीय सूत्रों की मानें तो इस योजना के तहत पंद्रह कवर्ड ट्रांसफार्मर अलग- अलग स्थानों पर लगाए जाने की तैयारी है। चूंकि, यह ट्रांसफार्मर सामान्य ट्रांसफार्मरों से पांच से छह गुना महंगा पड़ता है, इस कारण अधिकारी अभी इस योजना पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गुल रहेगी पंचवटी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली
झांसी। बाहर उन्नाव गेट स्थित पंचवटी सब स्टेशन पर अभी पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें एक को उच्चीकृत कर पांच एमवीए की जगह दस एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का काम मंगलवार को पूरा कर लिया गया था। अब बृहस्पतिवार को दूसरे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह दस एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

अधिशासी अभियंता (द्वितीय) पंकज अग्रवाल के अनुसार कार्य के दौरान पंचवटी सब स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक गुल रहेगी। इसके बाद एक ट्रांसफार्मर की मदद से सभी क्षेत्रों को दो- दो घंटे के अंतराल पर बिजली दी जाएगी। यह व्यवस्था तब तक रहेगी, जब तक कि नया ट्रांसफार्मर चार्ज न हो जाए। शुक्रवार की सुबह से सभी क्षेत्रों को सामान्य दिनों की तरह बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed