फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengue will be checked from a drop of blood, will come in minutes

खून की एक बूंद से होगी डेंगू की जांच, मिनटों में आएगी रिपोर्ट

Sat, 18 Sep 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dengue will be checked from a drop of blood, will come in minutes
झांसी। जिले में लगातार तेजी से पांव पसार रहे डेंगू के चलते अब जांच का दायरा भी तेज होने जा रहा है। अब खून की एक बूंद से डेंगू की जांच होगी। इसकी रिपोर्ट भी चंद मिनट में आ जाएगी। यह टेस्ट होल ब्लड डेंगू किट से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग नगरीय और ग्रामीण इलाकों को एक-एक हजार किट देने जा रहा है। यह जांच निशुल्क होगी।
विज्ञापन

अब तक डेंगू की एलाइजा और एनएस-1 किट से जांच की जाती है। एनएस-1 जांच के लिए टीमें सैंपल लेकर आती हैं। इसके बाद खून से सीरम को अलग किया जाता है। फिर ब्लड से डेंगू की जांच होती है। सैंपल लेने से लेकर मशीन में लगने तक की प्रक्रिया में कई घंटे लग जाते हैं। इसके बाद जब रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो एलाइजा टेस्ट के लिए फिर से ब्लड का सैंपल लेना पड़ता है। मगर अब होल ब्लड डेंगू किट से चंद मिनटों में इसकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग शहरी और ग्रामीण इलाकों की चिकित्सा इकाइयों को एक-एक हजार ब्लड डेंगू किट देने जा रहा है। इस किट में ब्लड की एक बूंद डालते ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर एलाइजा टेस्ट के लिए दोबारा सैंपल भी नहीं निकालना पड़ेगा। यही किट मेडिकल कॉलेज एलाइजा टेस्ट के लिए भेज दी जाएगी। इससे मरीजों को दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन

इलाज भी जल्द शुरू हो सकेगा
डेंगू की जांच रिपोर्ट चंद मिनट में आने के बाद मरीज के इलाज में भी देरी नहीं होगी। यदि रिपोर्ट किट से पॉजिटिव आती है तो उसकी अन्य जांचें भी कराई जा सकेंगी। जांच में प्लेटलेट्स कम आती हैं तो उसे चढ़ाया जाएगा। ऐसे में मरीज ही हालत गंभीर नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों की चिकित्सा इकाइयों को एक-एक हजार होल ब्लड डेंगू किट दी जा रही है। इस किट में एक बूंद डालते ही डेंगू की रिपोर्ट मिनटों में आ जाएगी। डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed