{"_id":"5d8d12898ebc3e01390a8160","slug":"dengue-larva-found-in-city-notice-jhansi-news-jhs1489901126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा शहर में जगह - जगह पनप रहा डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा शहर में जगह - जगह पनप रहा डेंगू का लार्वा
विज्ञापन
पानी की टंकी में डेंगू के लार्वा मिलने पर पानी को फैलाते मलेरिया विभाग के कर्मचारी। साथ में जिला ?
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरा: शहर में जगह-जगह पनप रहा डेंगू का लार्वा
झांसी। बारिश के सीजन शहर में जगह-जगह डेंगू का लार्वा पनप रहा है। ऐसे में लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बृहस्पतिवार को मलेरिया विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर जांच पड़ताल की। क्रिश्चियन अस्पताल समेत कई घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इसके अलावा जानवरों के पीने के लिए सामाजिक संस्थाओं की ओर से रखी गईं 45 टंकियों में भी लार्वा पाया गया। मलेरिया विभाग ने सभी को नोटिस दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोकनबाग स्थित क्रिश्चियन अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने वार्ड, कॉरीडोर, शौचालयों, दवा काउंटर सहित सभी जगहों का जायजा लिया। जांच के दौरान चार कूलरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। टीम ने तत्काल ही कूलरों के पानी को खाली कराकर पूरे अस्पताल परिसर में दवा का छिड़काव किया। साथ ही अस्पताल परिसर में डेंगू की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर चस्पा किए हैं। लार्वा मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिविल लाइन में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई घरों की जांच करने पर ग्यारह घरों में लगे कूलरों में डेंगू का लार्वा पाये जाने पर मकान मालिकों को नोटिस दिये। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राज किशोर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं, कई सामाजिक संस्थाओं के अलावा लोगों ने घरों के बाहर जानवरों के पीने के लिए पानी की टंकियों को रखा है। मलेरिया विभाग की टीम ने शहर में पानी की टंकियों की जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा टीमों का गठन कर लगातार डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है। शहर में जानवरों के पीने के पानी के लिए रखी 120 पानी की टंकियों की जांच की तो 45 टंकियों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। टंकियों को खाली कर सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन..
मलेरिया विभाग की टीम को अस्पतालों और बड़े संस्थानों में छापेमारी कर डेंगू के लार्वा की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार छापेमारी की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वह स्वयं जागरूक होकर अपने यहां पात्रों, कूलरों आदि में पानी लगातार बदलते रहें। ताकि, डेंगू का लार्वा न पनप सके। - डॉ. सुशील प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।