फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengue expanded, three more new patients were found

डेंगू ने बढ़ाया दायरा, तीन और नए मरीज मिले

Thu, 02 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dengue expanded, three more new patients were found
झांसी। जिले में डेंगू लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। बुधवार को तीन और नए मरीज सामने आए। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर पांच पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

बारिश के सीजन में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू के नौ संदिग्ध मरीज मिले थे। इनमें से प्लेटलेट्स गिरने पर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पांच मरीजों को भर्ती किया गया था। बुधवार को इन सभी मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया, इनमें से तीन में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 19 साल की टहरौली की एक युवती और गुमनावारा निवासी 18 वर्षीय एक युवक है। जबकि, पैरा मेडिकल कॉलेज के एक 22 साल के छात्र में भी डेंगू का संक्रमण पाया गया है। ये छात्र पैरा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहता है और मंगलवार को ही इटावा से लौटा था। तीनों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, बुलाई बैठक
झांसी। डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मलेरिया विभाग और नगर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान सीएमओ ने मलेरिया विभाग और नगर स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त टीम बनाकर जांच करने व दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जल जमाव किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार और ठंड लगना
- जोड़ों, मांसपेशियों, आंखों में दर्द
- थकान व ऐंठन
- त्वचा के लाल चकत्ते
- मितली और उल्टी
- नाक से खून आना
- मसूड़ों से खून आना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed