फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengu in Jhansi

झांसी में डेंगू का पहला ‘डंक’

Tue, 08 Sep 2015 01:08 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन (एलटीटी) का कोर्स कर रहा एक छात्र डेंगू का शिकार हो गया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। झांसी में इस साल डेंगू के वार का यह पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया का रहने वाला दुष्यंत प्रताप मेडिकल कॉलेज के बैच 2014-16 के एलटीटी का छात्र है। दुष्यंत के मुताबिक रक्षाबंधन के त्योहार पर वह अपनी बहन के घर इलाहाबाद गया था। वहां से लौटने के बाद उसे बुखार आने के साथ-साथ बदन में टूटन महसूस होने लगी। सोमवार को उसने मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी में जांच कराई तो रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ही भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में जब जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डेंगू के कई प्रकार होते हैं। इसकी जांच के लिए विभिन्न कंपनी द्वारा कई तरह के कार्ड बनाए जा रहे हैं। कई दिनों तक बुखार रहने के बाद इन कार्डों से जांच करने पर आईजीडी पॉजिटिव हो जाता है लेकिन जब तक एलाइजा टेस्ट द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जाती डेंगू होने की बात नहीं कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम आज कर सकती है जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को छात्र से मिलने मेडिकल कॉलेज जा सकती है। इसके बाद शिवाजी नगर में छात्र के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की भी टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed