फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Den warriars win match

क्रिकेट : डेन वॉरियर्स ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 09 Jan 2023 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Den warriars win match
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) द्वारा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर 52वीं वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन मैच में डेन वॉरियर्स ने झांसी टाइटन को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के खेलकूद अधिकारी मयंक शांडिल्य ने किया। सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डेन वॉरियर्स और झांसी टाइटन के बीच आयोजित हुआ। टाइटन वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेन वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन बनाए।
विज्ञापन

जिसमें बल्लेबाज सिद्धांत अग्निहोत्री ने 54, राहिल खान ने 26 व रचित गुप्ता ने 24 रन बनाए। झांसी टाइटन की ओर से गेंदबाज सौरभ राजपूत, विशाल कुमार और साकेत चतुर्वेदी ने दो-दो एवं मंजेश ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी टाइटन की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज राहुल सरवरिया ने 28 व आगोश सक्सेना ने 20 रन बनाकर अपनी टीम के लिए संघर्ष किया। जबकि बाकी बल्लेबाज डेन वॉरियर्स के गेंदबाज अनुराग पंजवानी की घातक गेंदबाजी का सामना नही कर सके। डेन वॉरियर्स की ओर से गेंदबाज राजीव शर्मा, रचित गुप्ता व शिवम मिश्रा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। गेंदबाज अनुराग पंजवानी ने 21 रन देकर तीन विकेट हासिल अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस मौके पर डॉ. वृंदावन लाल वर्मा के प्रपौत्र लक्ष्मीकांत वर्मा, कोषाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ के अशोक पटैरिया, तेजपाल मंगतानी, विवेक साहनी, संतराम पेंटर, जेडीसीए संरक्षक शालिगराम राय, उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ग्रुप कैप्टन मनोज श्रीवास्तव, निदेशक संजय साहनी, विवेक खत्री और सक्षम मिश्रा मौजूद रहे।

इसके अलावा सह सचिव रविशंकर चौबे, नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय यादव, प्रतीक मजूमदार, अलीम बेग, मुकेश मेहरा, संजय लिटोरिया, सदाशिव टंडन, रितेश शर्मा, संजीव शुक्ला, हरीश कुशवाहा, यादवेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed