फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand for model paper increased for exam preparation

परीक्षा की तैयारी के लिए बढ़ी मॉडल पेपर की मांग

Mon, 21 Mar 2022 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for model paper increased for exam preparation
झांसी। बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक है, परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद से बाजारों में प्रश्न बैंक, मॉडल पेपर आदि की बिक्री काफी बढ़ गई है। उधर, दुकानदार बता रहे हैं कि बाजार में मॉडल पेपरों की शार्टेज हो गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 26 अप्रैल और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। विगत दो वर्षों से वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन न हो पाने के कारण बाजार में प्रश्न बैंक, गाइड, मॉडल पेपर आदि की बिक्री भी लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन इस वर्ष परीक्षा की समय सारणी की घोषणा के बाद एक बार फिर से बाजारों में विद्यार्थी प्रश्न बैंक, गाइड आदि खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार देवेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल की किताबें, गाइड आदि रखी रह गईं। दुकानदार विनोद साहू ने बताया कि कंपनियों ने ऑफलाइन परीक्षाएं निरस्त होने के डर से इस साल मॉडल पेपर और प्रश्न बैंक आदि कम छापे हैं, इस कारण से मॉडल पेपर, प्रश्न बैंक आदि की बाजार में शार्टेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाएं ऑनलाइन रही थीं तो बच्चों की तैयारी उतनी हो नहीं पाई, अब मॉडल पेपर लगातार वे अपने लिखने की और तय समय-सीमा में प्रश्न पत्र हल करने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। - आलोक शांडिल्य, शिक्षक

मॉडल पेपर हर साल बोर्ड द्वारा भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं, बच्चों के समय प्रबंधन में मॉडल पेपर बहुत ज्यादा सहायक होते हैं। समयबद्ध होकर प्रश्नपत्र हल करें, इससे परीक्षा में समय से काम कर पाएंगे। - अरशद, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed