{"_id":"5f3d682a6a176d25c6177cdd","slug":"delivery-of-woman-at-jhansi-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवा एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के लिए एसआई बनीं देवदूत, झांसी रेलवे स्टेशन पर कराई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के लिए एसआई बनीं देवदूत, झांसी रेलवे स्टेशन पर कराई डिलीवरी
Wed, 19 Aug 2020 11:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा एक्सप्रेस में पति के साथ यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना पर महिला को झांसी स्टेशन पर उतारा गया। उस दौरान कोई डॉक्टर मौजूद न होने पर महिला एसआई राजकुमारी गुर्जर ने अपनी एक डॉक्टर सहेली से फोन पर परामर्श लेते हुए प्लेटफार्म पर ही सकुशल प्रसव कराया।
ड्यूटी पर रहते हुए राजकुमारी जच्चा-बच्चा के लिए देवदूत बन गईं। जिसने भी ये वाकया सुना उनके इस योगदान की खुले दिल से प्रशंसा की। लोगों ने कहा जैसा उनका नाम है वैसा ही उनका काम भी। ऐसी संवेदनशील पुलिसकर्मियों की समाज को बहुत जरूरत है।
गोवा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच एस-2 की सीट नंबर 31 पर मध्यप्रदेश के रावतपुरा जिला भिंड निवासी बादशाह अपनी पत्नी पूजा (19) के साथ दौंड से ग्वालियर जा रहे थे। रास्ते में अचानक पूजा को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर गाड़ी पहुंची तो बादशाह ने इसकी जानकारी प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात सुरेंद्र सिंह को दी। फिर सिपाही ने इसकी सूचना आरपीएफ एसआई रविन्द्र सिंह राजावत को दी।

एसआई के साथ एसआई राजकुमारी गुर्जर, प्रशिक्षु महिला एसआई प्राची मिश्रा व मधुबाला के साथ एएसआई बीके पांडेय प्लेटफार्म पर पहुंचे। रात के समय डॉक्टर की व्यवस्था न देख महिला एसआई राजकुमारी गुर्जर ने अपनी महिला डॉक्टर मित्र डॉ नीलू कसोटिया को फोन कर परामर्श लिया।
उनकी सलाह पर राजकुमारी गुर्जर ने महिला सदस्यों की टीम के साथ मिलकर प्लेटफार्म पर सकुशल प्रसव कराया। समझदारी का परिचय देते हुए नए ब्लेड से नाल काटकर शिशु व मां को अलग कर दोनों को एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों स्वस्थ्य हैं।