फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   defence corridor to be reviewed today

डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा आज

Sat, 06 Jul 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
defence corridor to be reviewed today
डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा आज
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के महानिदेशक अवनीश अवस्थी शनिवार को झांसी आएंगे। वे यहां बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर को लेकर चल रही कार्यवाही की समीक्षा करेंगे। साथ ही मौके पर जाकर जमीन अधिग्रहण की स्थिति देखेंगे।

डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के लिए गरौठा तहसील के ग्राम गेंदा कबूला, कठर्री, गोरा, जुझारपुरा, ठहरका, हरदुवा, शैतानपुरा, कामेरा व झबरा तथा टहरौली तहसील के ग्राम शमशेरपुरा, बेंदा, पथरेडी, सुरवई व देवरा सारन में भूमि ली जा रही है। लगभग सत्तर फीसदी किसानों से जमीन के बैनामे कराए जा चुके हैं। कॉरिडोर की स्थापना को लेकर चल रही कार्यवाही की समीक्षा करने शनिवार को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण के महानिदेशक अवनीश अवस्थी शनिवार को झांसी आएंगे। वे यहां स्थानीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर जारी कार्यवाही की वस्तुस्थिति जानेंगे। उल्लेखनीय है कि डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार का रुख गंभीर है। इसे बुंदेलखंड की बेरोजगारी और बदहाली दूर करने की दिशा में बड़ी परियोजना माना जा रहा है। इसकी केंद्र और प्रदेश स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed