फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP leader's wife's advice do not pollute the politics of the district Jawahal Lal conspiracy to increase secur

Jhansi: सपा नेता की पत्नी की सलाह, जिले की राजनीति को दूषित न करें जवाहल लाल, सुरक्षा बढाने के लिए साजिश

Tue, 18 Oct 2022 12:31 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP leader's wife's advice do not pollute the politics of the district Jawahal Lal conspiracy to increase secur
भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

 झांसी के गरौठा से पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ पुलिस ने भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत और उनके बेटे की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है। इस पर दीपनारायण की पत्नी मीरा यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहर राजपूत ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से यह मुकदमा दर्ज कराया है। सीबीआई या अन्य किसी बड़ी एजेंसी से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन

 

बयान जारी कर पूर्व विधायक मीरा यादव ने कहा कि राजनीतिक स्पर्धा विद्वेष या वैमनस्यता का कारण नहीं बन सकती। मीरा यादव ने जवाहर राजपूत से कहा कि झांसी परिक्षेत्र की राजनीति हमेशा विकासपरक स्पर्धा की रही है, वे इसे दूषित न करें।

विज्ञापन

 

बेटे की लंबी उम्र की दुआएं ही करूंगी

पूर्व विधायक मीरा यादव ने कहा कि विधायक जवाहर लाल ने खुद की और अपने बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जवाहर का बेटा भी मेरे बेटे की तरह है। मैं तो हमेशा उसकी लंबी उम्र की दुआएं ही करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रजिस्टर्ड डाक से पत्र प्राप्त हुआ था, जिसे जांच के लिए पुलिस के पास भेजा गया था। पुलिस ने अपना काम करते हुए दीपनारायण पर मुकदमा दर्ज किया है। बाकी, कौन कैसी राजनीति करता है, ये किसी से छुपा नहीं है।- जवाहर लाल राजपूत, विधायक गरौठा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed