फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deendyal auditorium see in new look

नए लुक में नजर आएगा दीनदयाल सभागार

Fri, 22 Feb 2019 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 22 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
deendyal auditorium see in new look
deendyal sabhagar - फोटो : amarujala
लगभग ढाई दशक पुराने दीनदयाल सभागार के नया लुक दिया जा रहा है। साथ ही सभागार में सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को मई तक पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दीन दयाल सभागार का निर्माण वर्ष 1981 में कराया गया था। झांसी किले के नजदीक होने के कारण यह लोगों की पहली पसंद बन गया था, लेकिन समय गुजरने के बाद सभागार खस्ता हाल हो गया था। जिसके चलते लोगों ने इस में रूचि लेना बंद कर दिया था। इसी कमी को पूरा करने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण के द्वारा इस सभागार को नया लुक देने की योजना को तैयार कर राजकीय निर्माण निगम को सौंप दिया गया है। नए काम के तहत सभागार की पुरानी कुर्सियों को बदला जाएगा। अदरूनी दीवारों को भी नया लुक दिया जाएगा। पुराने साउंड सिस्टम को हटाकर नया सिस्टम को लगाया जाएगा। स्टेज को नया रूप दिया जाएगा। पूरा सभागार आधुनिक एलईडी लाइटों से जगमग होगा। सभागार के फर्श को मारबल व ग्रेनाइट से सजाया जाएगा। सभागार को पूरी तरीके से वातानुकुलित करने के लिए एयर कंडीशनरों को लगाया जाएगा। इसकी बाहरी दीवारों को सुंदर बनाने के लिए ग्लास क्लेडिग को किया जाएगा।
विज्ञापन



दीनदयाल सभागार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाने के लिए नवीनीकरण की जिम्मेंदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।
त्रिभुवन विश्वकर्मा, सचिव जेडीए

दीनदयाल सभागार के नवीनीकरण का काम जोरों पर है। सभागार को नया लुक दिया जा रहा है। मई माह तक काम को पूरा कर लिया जाएगा।   
मुकेश सिंघल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed