फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ded body founed after 31 hour

31 घंटे की खोजबीन के बाद बेतवा नदी में मिला कपड़ा व्यापारी का शव

Tue, 29 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ded body founed after 31 hour
ded body founed after 31 hour
झांसी। कर्ज से परेशान रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने रविवार सुबह पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के बाद झांसी- मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित नोटघाट पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी थी। करीब 31 घंटे बाद गोताखोरों ने भोजपुरा गांव के पास बेतवा नदी से शव बरामद किया है। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दतिया के ज्योति नगर सिंधी कॉलोनी निवासी जय सचदेव (42) वर्तमान में परिवार समेत मिशन कंपाउंड में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बड़ा बाजार स्थित न्यू मार्केट में ज्योति शर्ट्स के नाम से दुकान भी है। रविवार सुबह नौ बजे वह घर से अपनी मोपेड से नोटघाट पुल पर पहुंचे। यहां से उन्होंने पत्नी को व्हाट्सएप पर कर्ज से परेशान का मैसेज करने के बाद नोटघाट पुल से बेतवा में छलांग लगा दी। मैसेज पढ़ते ही पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन का पता किया तो वह नोटघाट व प्रतापपुरा के आसपास की मिली। जिसके बाद पुलिस भी नोटघाट पुल पहुंची। आपसपास के लोगों ने भी एक व्यक्ति को कूदते देखा था। खबर मिलते ही गोताखोर बुलाकर पुलिस भी खोजबीन में जुट गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह फिर तलाश की गई। शाम करीब 4 बजे शव को बेतवा नदी के पास भोजपुरा गांव से बरामद किया। मौके पर मौजूद ओरछा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed