{"_id":"616b3161b9885079a718e635","slug":"decorative-items-made-by-shaping-waste-jhansi-news-jhs2067438160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार को आकार देकर बनाया सजावट का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकार को आकार देकर बनाया सजावट का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को कामधेनु संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा राजकीय संग्रहालय में बेकार को आकार थीम पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने किया। कार्यशाला में घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का सदुपयोग कर प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शादाब असलम ने घरेलू सामान से बनाए गए सामानों की प्रशंसा करते हुए स्मार्ट सिटी में सहयोग लेने का आश्वासन दिया। सीनियर स्क्रैप आर्टिस्ट जगदीश लाल ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीलिमा सारंगी ने बताया कि कार्यशाला में घरों से निकलने वाले बेकार सामान कांच की बोतल, पुरानी जींस, टायर, तेल की कुप्पी आदि वस्तुओं से सजावटी सामान बनाकर घरों की शोभा को बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला में महिलाओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. नीति शास्त्री, मंजू गुप्ता, कामधेनू, अपर्णा दुबे, रेखा श्रीवास्तव, स्वप्निल मोदी, प्रवीण राजा, ऊषा सेन आदि मौजूद रहीं। उमा पाराशर ने आभार व्यक्त किया।