{"_id":"62309e83bbedc13b7e31baa7","slug":"debt-troubled-young-man-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कर्ज से परेशान युवक ने गले लगाई मौत, उधार लेने के पीछे की वजह सुनकर फफक पड़ा हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कर्ज से परेशान युवक ने गले लगाई मौत, उधार लेने के पीछे की वजह सुनकर फफक पड़ा हर कोई
Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM IST
सार
मामले को लेकर सीपरी बाजार थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक छानबीन के दौरान उसके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है युवक पर मां के उपचार को लेकर काफी कर्ज भी था।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में सीपरी बाजार के लकारा गांव निवासी एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले कई माह से उसकी मां बीमार थी। बीमार मां के इलाज के लिए उसने काफी पैसा उधार लिया था। उधर, उसकी मां की तबियत में भी सुधार नहीं हो रहा था। परेशान होकर युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ की डाल पर गमछे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक लकारा गांव निवासी राजकुमार (24) उर्फ कल्लू पुत्र भगवान दास मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां मीरा कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। कई दिनों तक वह कोमा में रहीं। इधर मां के इलाज में राजकुमार का काफी पैसा खर्च होता गया। उसने परिचितों से काफी पैसा भी उधार ले रखा था। काफी पैसा खर्च होने के बाद उसकी मां की हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
कर्ज चढ़ने और मां की तबियत में सुधार न होने से राजकुमार काफी परेशान हो गया। सोमवार को वह गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन अपने गांव नहीं पहुंचा। मंगलवार को पहूंज नदी के किनारे एक पेड़ में उसका शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन