फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   death thrate

कोटेदार ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 12 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
death thrate
death thrate
बंगरा(झांसी)। मऊरानीपुर क्षेत्र में कोटेदारों की मनमानी अंकुश लगाना शुरू किया गया, तो कोटेदारों की बौखलाहट सामने आने लगी है। गांव सिमौरा के एक कोटेदार ने दुकान और कार्डधारकों की जांच को पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। कोटेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकारी की गाड़ी को गांव डोंडा के पास रोककर अभद्रता की। अधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ सकरार थाने में तहरीर दी है। मामले को लेकर पूर्र्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को कार्यालय में लगी लाल पेटी में शिकायत मिली कि गांव सिजौरा के कोटेदार ग्याप्रसाद ने अपनी पुत्रवधू के नाम से अंत्योदय कार्ड बनवाया हुआ है। अधिकारी ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच और सत्यापन के लिए वह अपने कर्मचारियों के साथ गांव सिजौरा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही गांव डोंडा से 200 मीटर दूर बीच मार्ग पर कोटेदार ग्याप्रसाद पुत्र केशवदास अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी कार रुकवा ली। लाठी डंडों से लैस कोटेदार और उनके साथियों ने अधिकारी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी। अधिकारी ने जब समझाने का प्रयास किया, तो मारने दौड़े। जैसे तैसे अधिकारी जान बचाकर थाना सकरार पहंचे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि 10 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर 7522091972 पर मोबाइल नंबर 8545878409 से धमकी दी गई। उनको कहा गया कि कोटेदार ग्याप्रसाद के विरुद्ध कोई मुकदमा अथवा दुकान निरस्त की गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा और मार दिया जायेगा। अधिकारी ने सकरार थाने में सिजौरा के कोटेदार ग्याप्रसाद पुत्र केशवदास एवं साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पूर्ति अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय नेता मामले को दबाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी सकरार गोपाल सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला गंभीर है। सीओ खुद मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed