फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of patient admitted in isolation ward in jhansi medical college

झांसीः मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज की मौत, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 16 Apr 2020 05:01 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Apr 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Death of patient admitted in isolation ward in jhansi medical college
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कोरोना के शक में मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो सबने राहत की सांस ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित उसके घर भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खदरी दिगोरा गांव में रहने वाले 50 वर्षीय रतिराम अहिरवार को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। साथ ही उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। परिजनों ने रतिराम को टीकमगढ़ के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पता चला कि उसकी पेट में पथरी होने के कारण तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर दिया गया था। इसी बीच कोरोना के संदेह में सेंपल लेकर उसकी जांच रिपोर्ट भेजी थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम से पहले उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शव को सुरक्षित घर भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed