{"_id":"6c4e62b5fc576ecbe5bff86a7f51de62","slug":"death-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात के दौरान महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात के दौरान महिला की मौत
ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। ग्राम रुपाधमना निवासी एक युवती की मौत गर्भपात के दौरान हो गई। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला कर्मचारी ने अपने आवास पर गर्भपात कराने के दौरान उसकी नस काट दी। इस कारण शुरु हुआ रक्त स्त्राव मृत्यु के समय तक जारी रहा।
मृतका के परिजनों से 6 हजार रुपये भी वसूल लिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रुपाधमना निवासी मानवेंद्र यादव ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी श्रीमती शीलम के पेट में दर्द हुआ तो वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊरानीपुर पहुंचे, जहां एक महिला कर्मचारी उसे अपने आवास पर ले गई तथा बच्चा पेट में खराब हो जाने की बात कहकर उसे तत्काल गर्भपात कराए जाने की सलाह दी।
इस कार्य के लिए उसने 6 हजार रुपये भी लिए। गर्भपात होने के बाद महिला का रक्त स्त्राव बंद नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। पता चला है कि लगभग एक माह पूर्व उक्त महिला कर्मचारी से प्रसव के दौरान एक महिला की मौत भी इसी तरह से हो चुकी है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में निवास करने वाली महिला कर्मचारी महिला अस्पताल में पहुंचने वाली महिला मरीजों को फु सलाकर अपने आवास पर ले जाती हैं।