{"_id":"5dc1d9b68ebc3e5b6b45af63","slug":"death-dive-jhansi-news-jhs1518648112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के सामने लगाई मौत की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के सामने लगाई मौत की छलांग
विज्ञापन
मृतक अमन राय
- फोटो : REPORTERS
दोस्तों के सामने छात्र ने लगाई मौत की छलांग
झांसी/बरुआसागर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिमराहा में रहने वाले छात्र अमन राय (21) ने सोमवार की रात दोस्तों के सामने ही नोटघाट पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। मंगलवार की सुबह गोताखोरों ने उसका शव पानी से बाहर निकाला। अमन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
सिमराहा में रहने वाले राकेश राय सेल्समैन का काम करते हैं। उनकी तीन संतान हैं। इनमें अमन राय उर्फ लकी सबसे बड़ा था। उससे छोटी बहन वैशाली व भाई अंश हैं। अमन बीएससी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत था। सोमवार की शाम छह बजे तक घर पर ही था, इसके बाद अचानक वह घर से चला गया। अपनी बाइक भी नहीं ले गया। रात करीब आठ बजे उसने अपने दोस्त को फोन किया वह नोटघाट पुल पर है और इस दुनिया से जा रहा है बचा पाओ तो बचा लो। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। दोस्तों ने इस बात को गंभीरता से लिया और दो दोस्त बाइक से नोटघाट पुल पर पहुंच गए। दोस्तों के सामने देख अमन ने तुरंत नोटघाट पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी।
घबराए दोस्तों ने इस बात की जानकारी अमन के पिता को मोबाइल पर दी। इस पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। कुछ देर में गोताखोर व मुहल्ले वाले भी नोटघाट पर पहुंच गए। रात अधिक थी, इसलिए गोताखोरों ने पानी में उतरने से मना कर दिया। परिजनों की रात मुश्किलों से कटी। वे सब अमन के जीवित होेने की प्रार्थना ईश्वर से करते रहे। मंगलवार की सुबह पांच बजे से गोताखोरों ने बेतवा नदी में अमन की तलाश शुरू की। सुबह आठ बजे उसके शव को बाहर निकाला जा सका। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक छा गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।