फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of youth found under culvert in Jhansi in suspicious condition, marks on head

Jhansi News: पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

Thu, 02 Feb 2023 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Feb 2023 01:28 PM IST
सार

झांसी में पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Dead body of youth found under culvert in Jhansi in suspicious condition, marks on head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ललितपुर थाना बार इलाके के गढ़िया गांव में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक की पहचान थाना जखौरा के गांव कल्यानपुरा निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना बार अंतर्गत गांव गढ़िया में गुरुवार की सुबह बार-बांसी रोड पर पुलिया के नीचे एक युवक का रक्तरंजित अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासी नंदलाल (45 वर्ष) पुत्र चैनू कुशवाहा के रूप में की। 
विज्ञापन


मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उक्त युवक थाना बार के गांव गढ़िया अपने साडू वृंदावन कुशवाहा के पिता की तेरहवीं में गया था।ग्रामीणों के अनुसार युवक की पत्नी ग्राम गढ़िया तेरहवीं में पहले से आई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को तेरहवीं के दिन युवक भी गया, लेकिन रिश्तेदारी में नहीं पहुंचा।घटनास्थल पर युवक का वाहन आदि भी नहीं पाया गया। मृतक के पुत्र अवधेश में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस घटना की खोजबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed