फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dead body of youth found near canal family members allege murder

झांसी: नहर के पास मिला युवक का निर्वस्त्र शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 25 Apr 2022 08:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 08:17 PM IST
सार

चचेरे भाई विजय का कहना है कि नरेंद्र सदर विधायक रवि शर्मा के यहां काम करता था। 21 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उसने नरेंद्र को घर के बाहर बैठकर मोबाइल चलाते देखा। उसके बाद वह गायब हो गया।

विज्ञापन
dead body of youth found near canal family members allege murder
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपरी बाजार के पाडरी गांव में नहर के पास निर्वस्त्र युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त अली गोल खिड़की बाहर निवासी नरेंद्र रायकवार (23) पुत्र मातवर रायकवार के तौर पर हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


चचेरे भाई विजय का कहना है कि नरेंद्र सदर विधायक रवि शर्मा के यहां काम करता था। 21 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उसने नरेंद्र को घर के बाहर बैठकर मोबाइल चलाते देखा। उसके बाद वह गायब हो गया। देर-रात तक जब वह घर नहीं लौटा तब उसकी तलाश शुरू हुई। नाते-रिश्तेदारी में तलाश के बाद परिजनों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नरेंद्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस के पड़ताल करने पर मालूम चला कि 23 अप्रैल को सीपरी बाजार के पाडरी इलाके में शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी शिनाख्त नरेंद्र के तौर पर की। परिजनों का कहना है कि उसके हाथ में चांदी की दो अंगूठियां थीं। वह भी गायब थी। परिजनों का कहना है कि नरेंद्र को अगवा करके वहां ले जाया गया। इसके बाद हत्या करके उसका शव नहर में फेंक दिया गया, हालांकि परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके। उधर,
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सीपरी बाजार देवेश शुक्ला का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed