फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of young man found floating in Betwa river

Jhansi News: बेतवा नदी में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found floating in Betwa river
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के बेदौरा गांव के पास बेतवा नदी में शनिवार शाम युवक का शव उतराता मिला। युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

बेदौरा गांव में बेतवा नदी के पास शाम करीब छह बजे गांव के लोग घूम रहे थे। तभी उनको नदी में शव उतराता हुआ दिखा। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृत युवक की उम्र करीब तीस साल है। उसने जींस और काले रंग की शर्ट पहन रखी है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक शिनाख्त संबंधी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed