{"_id":"6790096eadd72f34b703d7f9","slug":"dead-body-of-bharari-farm-employee-found-lying-on-the-road-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-478949-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क पर पड़ा मिला भरारी फार्म के कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क पर पड़ा मिला भरारी फार्म के कर्मचारी का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार की सुबह सीपरी बाजार थाना इलाके में भोजला नहर पुलिया के पास भरारी फार्म के एक कर्मचारी का शव सड़क पर पड़ा मिला। वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। परिजन हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रहे हैं।
ग्राम पाड़री निवासी राधाचरण (57) कृषि विज्ञान केंद्र भरारी में बने पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। मृतक के बेटे राजीव ने बताया कि पिता मंगलवार की सुबह तकरीबन सात बजे घर से निकले थे। वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। भोजला के पास वह अचानक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाने की काफी कोशिश की परंतु उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले परिचय पत्र के आधार पर जानकारी परिजन को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता को दिल से संबंधी कोई भी समस्या नहीं रही है। मंगलवार को भी वह बिल्कुल ठीक थे। घर में सभी ने साथ में नाश्ता किया था। इसके बाद वह ड्यूटी के लिए निकल गए और दोनों भाई अपने काम पर चले गए। बेटे ने पिता की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। कर्मचारी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन