फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body find on railway track

रेलवे ट्रक पर मिली युवक की लाश

Thu, 17 Sep 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body find on railway track
Dead body find on railway track
झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक युवक की लाश झांसी-इलाहाबाद रेलवे लाइन पर मिली। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के खिरकपट्टी निवासी रोहित अहिरवार (22) एक सराफा की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की शाम दुकान से काम निपटाने के बाद वह घर पहुंचा। खाना खाने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर से निकल गया। देर रात घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। रात में उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह झांसी-इलाहाबाद रेलमार्ग पर युवक की लाश मिली। जिसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शिनाख्त करने के लिए परिजनों को बुलाया। मौके पर शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed